राजस्थान
Jaipur: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को किया नमन
Tara Tandi
24 July 2025 4:33 PM IST

x
Jaipur जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती पर अलवर शहर स्थित नेहरू गार्डन में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
श्री शर्मा ने कहा कि अडिग संकल्प, निर्भीक संघर्ष और बलिदान के प्रतीक अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को हमें अपने दिलों में खोजना चाहिए। शहीद आजाद का सपना था कि देश स्वतंत्र होने के साथ देश की सामाजिक बुराइयां दूर हो, देश में भाईचारा व अमनचेन रहे, इसके लिए हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर श्री गोपी शर्मा, श्री के.के गुप्ता, श्री अशोक आहूजा, श्री महेश मुदगल, पं. जलेसिंह, श्री जितेन्द्र राठौड सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे
TagsJaipur वन राज्यमंत्री संजय शर्माअमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद नमनJaipur State Forest Minister Sanjay Sharmasalute to immortal martyr Chandrashekhar Azadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





