राजस्थान
Jaipur : वन राज्य मंत्री ने रक्तदान शिविर में किया रक्तवीरों का सम्मान
Tara Tandi
19 Sept 2025 2:14 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत अलवर शहर में आयोजित रक्तदान शिविर में विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान की सराहना की और समाजसेवा में उनके सक्रिय सहयोग को प्रेरणादायी बताया।
श्री शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवनदान देने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा और समर्पण भाव से मनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे मंत्री ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी दाताओं, सामाजिक संगठनों और चिकित्सा टीम की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना और अधिक प्रबल होती है।
श्री शर्मा ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी लोगों के उत्साह को सराहा और कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के सेवा पखवाड़े को सफल बनाने के साथ ही समाज में मानवता और कर्तव्यबोध का संदेश भी देता है।
TagsJaipur वन राज्य मंत्रीरक्तदान शिविररक्तवीरों सम्मानJaipur Forest Minister of StateBlood Donation CampBlood Heroes Honorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





