राजस्थान

Jaipur: वन राज्यमंत्री ने कठूमर विधायक खिंची की माता के निधन पर जताया शोक

Tara Tandi
26 May 2025 10:31 AM IST
Jaipur: वन राज्यमंत्री ने कठूमर विधायक खिंची की माता के निधन पर जताया शोक
x
Jaipur जयपुर । केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के कठूमर विधायक श्री रमेश खिंची के कठूमर के गांव अखेगढ स्थित निवास स्थान पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
उल्लेखनीय है कि कठूमर विधायक श्री रमेश खिंची की 98 वर्षीय माता श्रीमती कौशल्या देवी का निधन 21 मई को उनके पैतृक गांव अखेगढ में हो गया था।
इसके पश्चात मंत्री श्री यादव ग्राम झागडा में दिवंगत बालक के शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देकर ढाढस बंधाकर परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस प्रकरण में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को निरूद्ध किया है।
Next Story