राजस्थान
Jaipur: खड़की से सांगानेर तक स्पेशल ट्रेन का संचालन, ग्रीष्मावकाश में राहत
Admindelhi1
5 May 2026 10:45 AM IST

x
जयपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए खड़की-सांगानेर (जयपुर) एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 01433, खड़की-सांगानेर (जयपुर) एकतरफा स्पेशल रेलसेवा 4 व 05 मई को (02 ट्रिप) खडकी से 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 शयनयान, 03 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।
Tagsजयपुरखड़कीसांगानेरस्पेशल ट्रेनसंचालनग्रीष्मावकाशराहतJaipurKhadkiSanganerspecial trainoperationsummer vacationreliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





