राजस्थान
Jaipur: विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेश में हजारों लीटर वॉश नष्ट
Tara Tandi
26 Dec 2025 5:52 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश में अवैध शराब निर्माण, विक्रय, भण्डारण व तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आबकारी निरोधक दल ने चाकसू के ग्राम त्रिलीपुरा, लसाड़िया गुढ़ा, फलीयावास, सिंडोली में दबिश के तहत 1200 लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की हैं। आबकारी थाना फुलेरा और आरपीएफ थाना फुलेरा की संयुक्त कार्रवाई में 18 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 20 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। भीलवाड़ा के गुलाबपुरा व निम्बोहड़ा कलां में 400 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट की गई, मौके से 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। हनुमानगढ़ के टीबी पनीवाली एवं गुड़िया में आबकारी दल की कार्रवाई में 52 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।
TagsJaipur विशेष निरोधात्मकअभियान प्रदेशहजारों लीटर वॉश नष्टJaipur Special preventivecampaign in the statethousands of litersof illicit liquor destroyed.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





