राजस्थान
Jaipur: जल संरक्षण पर विशेष जोर, पुष्कर-ब्यावर में जन अभियान का नेतृत्व करेंगे CM शर्मा
Tara Tandi
9 Jun 2025 11:28 AM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार (9 जून) को पुष्कर और ब्यावर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सर्वप्रथम, मुख्यमंत्री पुष्कर पहुंचेंगे, जहां मेला ग्राउंड में इस अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन एवं एंट्री प्लाज पर वृक्षारोपण के पश्चात जलाभिषेक व पुष्कर सरोवर पूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर दौरे के बाद ब्यावर जिले के जवाजा पहुंचेंगे। जहां वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जवाजा तालाब पर जलाभिषेक, कलशयात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात श्री शर्मा जनसभा को संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विजन से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत जल संचयन व संरक्षण को लेकर व्यापक कार्यक्रम एवं जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार किया जा रहा है।
TagsJaipur जल संरक्षणविशेष जोरपुष्कर-ब्यावरजन अभियाननेतृत्व करेंगे CM शर्माJaipur water conservationspecial emphasisPushkar-Beawarpublic campaignCM Sharma will leadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





