राजस्थान

जयपुर: विशेष अदालत ने नाबालिग से झूठी शादी कर दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई

Admin Delhi 1
23 April 2022 12:00 AM IST
जयपुर: विशेष अदालत ने नाबालिग से झूठी शादी कर दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग से झूठी शादी कर बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त रूप नारायण कुमावत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने बीस साल के इस अभियुक्त पर तीन लाख पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने अदालत को बताया कि 25 मई 2019 को अभियुक्त सोलह साल की पीडिता को मंदिर में ले गया। जहां उसने पीडिता के साथ विवाह करने का नाटक किया। वहीं 12 जून को अभियुक्त ने पीडिता को एक होटल में बुलाया और उसको अपनी पत्नी होने का आश्वासन देकर दुष्कर्म किया। वहीं दुष्कर्म के बाद अभियुक्त ने जल्द की खुद का विवाह होना बताकर पीडिता से संबंध खत्म करने की बात कही। इस पर पीडिता ने घर आकर आत्महत्या की नीयत से वहां रखी दवाइयां खा ली।

जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीडिता ने अपने परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी दी। इस पर पीडिता के पिता ने 13 जून को फुलेरा थाने में मामला दर्ज कराया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को 14 जून को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।

Next Story