राजस्थान
Jaipur: राज्यभर में चला विशेष अभियान, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
Tara Tandi
22 April 2025 7:06 PM IST

x
Jaipur जयपुर । आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए मार्च माह में 3 लाख 21 हजार 572 लीटर वॉश नष्ट करने के साथ 893 केस दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में मार्च माह में 3 लाख 21 हजार 572 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 22462, देशी मदिरा की 3908, अवैध मदिरा की 5361, बीयर की 3693 बोतल सहित 700 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मार्च माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 893 केस दर्ज करते हुए 685 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन के तहत 23 दुपहिया वाहन, 11 हल्के चार पहिया वाहन एवं एक भारी चार पहिया वाहन सहित 35 वाहनों को सीज किया गया है।
TagsJaipur राज्यभरचला विशेष अभियानअवैध शराबबड़ी कार्रवाईJaipur: Special campaign launched across the stateillegal liquormajor actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





