राजस्थान

Jaipur: 26 सितंबर को होगा कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर एवं करियर सेमिनार का आयोजन

Tara Tandi
24 Sept 2024 7:51 PM IST
Jaipur: 26 सितंबर को होगा कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर एवं करियर सेमिनार का आयोजन
x
Jaipur जयपुर । उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जयपुर द्वारा गुरुवार 26 सितंबर 2024 को सांभरलेक स्थित राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर एवं करियर सेमिनार का आयोजन होगा।
उप-प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उप निदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले रोजगार शिविर में रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन से संबंधित निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के करीब 45 संस्थान योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन के तहत आयोजित शिविर में बडी संख्या में बेरोजगार उम्मीदवार भाग लेंगे एवं निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों द्वारा चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर देकर अन्तिम चयन किया जायेगा।
——————
Next Story