राजस्थान
Jaipur: शेखावत का पोकरण प्रवास: किसानों संग तरबूज का स्वाद और शोक सभाओं में भागीदारी
Tara Tandi
21 Sept 2025 4:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। झाबरा से ओला जाते समय राजगढ़ में खेत में काम कर रहे किसानों ने देशी तरबूज खाने का आग्रह किया। श्री शेखावत ने किसानों के साथ खेत किनारे रसदार-मीठे तरबूज का स्वाद लिया। श्री शेखावत ने कहा कि खेत से सीधे तोड़े गए तरबूज को खाने का आनंद ही कुछ और है। यही तो हमारी मिट्टी की असली मिठास और अपनापन है।
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत सुबह सड़क मार्ग से जोधपुर से रवाना हुए। सेतरावा में उनका अभिनंदन हुआ। जैसलमेर सीमा पर कलाऊ फांटा पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भणियाणा, दलपतपुरा, भैंसड़ा चौराहा, राजगढ़ सहित कई स्थानों पर श्री शेखावत का आत्मीय अभिनंदन हुआ। श्री शेखावत ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और जाजम पर बैठकर बातचीत की। जनता की समस्याओं को सुना।
शोकसभाओं में हुए शामिल-
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत अनेक शोकसभाओं में भी शामिल हुए। जेठानियां में समाजसेवी समन्दर सिंह की चाची के निधन पर शोक जताया। झाबरा में पूर्व सरपंच राम सिंह की पत्नी के निधन पर संवेदना प्रकट की। ओला गांव में पूर्व सरपंच हेम सिंह ओला के पिताजी ठाकुर तेज सिंह के निधन पर आयोजित शोकसभा में सम्मिलित हुए। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, समाजसेवी दलपत हिंगड़, पूर्व विधायक शैतान सिंह, सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण साथ रहे।
TagsJaipur शेखावतपोकरण प्रवासकिसानों संग तरबूजस्वाद शोक सभाओंभागीदारीJaipur ShekhawatPokhran visitwatermelon with farmerstaste condolence meetingsparticipationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





