राजस्थान
Jaipur: बुजुर्गों की सेवा करना ईश्वर की आराधना करने के समान - केंद्रीय वन मंत्री
Tara Tandi
30 Jun 2025 6:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर की रजत जयंती के अवसर पर देशभर में संचालित आश्रमों में 25 वर्ष पूर्ण होने पर अलवर जिले में चिकानी स्थित एआरजे अपनाघर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह के कार्यक्रम में शिरकत की।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है अतः बुजुर्गों की सेवा करना ईश्वर की आराधना करने के समान है। उन्होंने कहा कि अपनाघर आश्रम ऐसे लोगों की सेवा का पुनीत कार्य कर रहा है जिन लोगों के पास घर नहीं है, जिनको कोई खिलाने वाला नहीं है, जिनके लिए घर एक सपने की तरह है ऐसे समाज के बेसहारा व अशक्त लोगों के लिए करूणामयी घर का नाम है अपनाघर आश्रम। उन्होंने कहा कि भरतपुर से यह कार्यक्रम शुरू हुआ तथा उन्होंने बताया कि उन्हें आश्रम की विचारधारा की जानकारी है और वे अपना घर आश्रम अजमेर में संपर्क रखते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपनाघर आश्रम का अवलोकन किया तथा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
TagsJaipur बुजुर्गोंसेवा करना ईश्वरआराधना समानकेंद्रीय वन मंत्रीJaipur Eldersserving God is like worshippingUnion Forest Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





