राजस्थान
Jaipur: आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रिक्त पदों के लिए चयन प्रकिया शीघ्र
Tara Tandi
25 Feb 2025 4:03 PM IST

x
Jaipur जयपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेय सेवा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सभी रिक्त पदों को समेकित करते हुए जिला स्तर से विज्ञप्ति जारी करवाकर विभागीय नियमानुसार चयन प्रकिया शीघ्र सम्पादित करवाई जायेगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मानदण्डों के अनुसार ही प्रदेश में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाते हैं।
इससे पहले विधायक श्री जब्बर सिंह सांखला के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में कुल 335 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं, इनमे 333 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं 313 आंगनबाड़ी सहायिका कार्यरत हैं। इन केन्द्रों पर 2 पद कार्यकर्त्ता के और 22 पद सहायिका के रिक्त हैं।
TagsJaipur आसीन्द विधानसभा क्षेत्रआंगनबाड़ी केन्द्रोंरिक्त पदोंचयन प्रकिया शीघ्रJaipur Asind assembly constituencyAnganwadi centersvacant postsselection process soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





