राजस्थान

Jaipur: 2024 प्रहरी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Admindelhi1
31 July 2026 11:41 AM IST
Jaipur: 2024 प्रहरी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
x
चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा नियुक्ति आदेश

जयपुर: राजस्थान कारागार विभाग ने प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर चुके पात्र अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे।

कारागार महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अंतिम रूप से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभाग ने बताया कि नियुक्ति आदेश जारी करने संबंधी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

कारागार विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित आगामी सूचनाओं और आधिकारिक अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की अपील की है।

Next Story