राजस्थान
Jaipur: शिक्षा और शहरी विकास विभागों की वेबसाइट्स पर साइबर हमले के बाद सुरक्षा ऑडिट जारी
Tara Tandi
30 April 2025 1:52 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट्स, जो राज्य डेटा सेंटर पर होस्ट की गई थीं, 28 अप्रैल, 2025 की रात लगभग 10:54 बजे साइबर हमले का शिकार हुईं। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इस हैकिंग के पीछे एक दुर्भावनापूर्ण आईपी एड्रेस की सक्रिय भूमिका थी। राहत की बात है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की डेटा हानि नहीं हुई है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार विभाग ने इस साइबर हमले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। साथ ही प्रभावित वेबसाइट्स को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और आगे के नुकसान को रोकने के विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही, वेबसाइट्स से दुर्भावनापूर्ण कोड को हटा दिया गया है और उन्हें सुरक्षा ऑडिट के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, पहचाने गए दुर्भावनापूर्ण आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर दिया गया है।
इन कदमों के साथ ही भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम) को मामले की गहन जांच के लिए शामिल किया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट पूर्ण होने के बाद प्रभावित वेबसाइट्स को 30 अप्रैल, 2025 तक पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा। राजस्थान सरकार इस घटना की गंभीरता को समझते हुए डिजिटल सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
TagsJaipur शिक्षाशहरी विकास विभागोंवेबसाइट्स साइबर हमलेसुरक्षा ऑडिट जारीJaipur EducationUrban Development DepartmentsCyber attack on websitesSecurity audit continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





