राजस्थान

Jaipur: शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने किया भीलवाड़ा जिले का दौरा

Tara Tandi
19 Sept 2025 1:27 PM IST
Jaipur: शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने किया भीलवाड़ा जिले का दौरा
x
Jaipur जयपुर । कृषि एवं उधानिकी शासन सचिव श्री राजन विशाल ने गुरुवार को भीलवाड़ा की बनेड़ा पंचायत समिति के महुआ खुर्द में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया जिसमें राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिये।
श्री राजन विशाल ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में परिवादियों की परिवेदना पर ठोस कार्यवाही करे, ताकि उनको ब्लॉक लेवल व जिला स्तरीय जन सुनवाई में नही जाना पड़े। ग्राम सेवा शिविर में प्री केम्प में भी सभी विभागों के अधिकारी भाग लेवे।
कृषि सखियों व कृषक मित्रो से किया संवाद—
श्री राजन विशाल ने कृषि सखियों से संवाद कर कहा कि सभी को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि गांव के किसानों को जानकारी देने से राज्य सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सकेंगे। कृषक मित्रों से संवाद करते हुए कहा कि कृषक मित्र 20-20 मिट्टी के नमूनों का विभागीय दिशा– निर्देशानुसार संग्रहण कर प्रयोगशाला में कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से भेजे एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग करने हेतु प्रेरित करे। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम महापौर राकेश पाठक के साथ नगर निगम भीलवाड़ा और यूआईटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित शहरी सेवा शिविर भीलवाड़ा का निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा सेवा शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के चेक एवं स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण भी वितरित किया।
जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक—
उन्होंने जिला कलेक्टर सभागार मे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि प्री कैम्प में सम्पूर्ण तैयारिया पूरी कर ली जाये एवं केम्प में लाभार्थियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क की सुविधा हो, साथ ही शिविर में आने वाले किसानों को गिरदावरी एप की जानकारी दे जिससे किसान खुद अपनी गिरदावरी कर सके इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
Next Story