राजस्थान
Jaipur: शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने टोंक ज़िले में विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर
Tara Tandi
1 Jun 2025 7:36 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने टोंक जिले मे कृषि संकल्प अभियान चबराना, केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, SIAM, एवं कृषि विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
शासन सचिव ने चबराना में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लेकर वहाँ उपस्थित किसानो से संवाद कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानो की समस्याओ के समाधान हेतु संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, टोंक को निर्देशित किया तथा विभाग द्वारा जारी सर्कुलर अनुसार शिविर में कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता का अदान और खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी ही अच्छी उपज और कम लागत की कुंजी है ।
श्री राजन विशाल ने शिविर में किसानो से संवाद कर उनके सवालो के संतुष्टिपूर्वक जवाब दिए एवं कृषि वैज्ञानिकों को कृषकों की आवश्यकता के अनुरूप अनुसंधान प्रयोग कर समाधान प्रस्तुत करने, साथ ही अभियान में प्राप्त सुझावों और नवाचारों को संकलित कर आगे की कार्य योजना बनाये जाने हेतु सुझाव दिए तथा कृषि विभाग द्वारा किसानो की अपेक्षाओं व समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासित किया।
केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, टोंक का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने SIAM टोंक एवं कृषि कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान SIAM के ऑडिटोरियम में सभी सीट्स पर स्पीकर लगाने, परिसर में कैमरे नियमित चालू रखने, परिसर में साफ़ सफाई रखने, तथा नव निर्मित ऑडिटोरियम का जायजा लेकर उसमें पाई गई कमी एवं अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
ऑडिटोरियम के उपयोग हेतु प्राइवेट संस्थाओं को भी आमंत्रित करने के लिए भी कहा, ताकि राजस्व प्राप्ति हो। वहाँ पर स्थित एक्वेरियम का निरीक्षण कर खाली जगह का सौन्दर्यकरण करने के निर्देश दिए। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, टोंक का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
TagsJaipur शासन सचिव कृषिउद्यानिकी टोंक ज़िलेविकसित कृषिसंकल्प अभियान शिविरJaipur Government Secretary AgricultureHorticulture Tonk DistrictDeveloped AgricultureSankalp Abhiyan Campजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





