राजस्थान

Jaipur: सचिव ने त्रिनेत्र बालगृह एवं यश दिव्यांग सेवा संस्थान का किया मासिक निरीक्षण

Tara Tandi
20 Feb 2025 6:17 PM IST
Jaipur:  सचिव ने त्रिनेत्र बालगृह एवं यश दिव्यांग सेवा संस्थान का किया मासिक निरीक्षण
x
Jaipur जयपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम द्वारा त्रिनेत्र बालगृह एवं यश दिव्यांग सेवा संस्थान सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया गया।
दौराने निरीक्षण त्रिनेत्र बालगृह में बालकों को प्रदान भोजन की मात्रा एवं गुणवत्ता, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं, आवासित बालकों की काउंसलिंग हेतु परामर्शदाता, उनके पूरे दिन का शेड्यूल, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालय की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान त्रिनेत्र बालगृह में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। बालकों के इस्तेमाल में आने वाले रजाई-गद्दे गन्दे पाये गये, जिनमें से दुर्गन्ध आ रही थी। इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा त्रिनेत्र बालगृह के संचालक हरीश उपाध्याय को रजाई-गद्दों की नियमित रूप से धुलाई करवाने, संस्था में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये। दौराने निरीक्षण कुल 10 बालक उपस्थित पाये गये।
साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा यश दिव्यांग सेवा संस्थान का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आवासित बालकों को दी जाने वाली भोजन, पेयजल आदि सुविधाओं के संबंध में जांच की, साथ ही दिव्यांग बालकों के कौशल विकास के लिए संचालित गतिविधियों, अध्ययन क्लासेज, दिव्यांग बालकों के लिए बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल की उपलब्धता आदि के संबंध मे जांच की गई। दौराने निरीक्षण कुल 48 आवासित बालक संस्थान में मौजूद पाएं गए। आवासित बालकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं तथा संस्थान में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। दौराने निरीक्षण यश दिव्यांग सेवा संस्थान की प्रबंधक सीमा अरोड़ा, विशेष शिक्षक बृजराज सिंह एवं अन्य स्टाफकर्मी उपस्थित रहे।
Next Story