राजस्थान

Jaipur: पीएम शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों का सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

Tara Tandi
27 July 2025 3:31 PM IST
Jaipur: पीएम शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों का सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
x
Jaipur जयपुर: जिला प्रभारी, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टि ने रविवार को पचीपल्या में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, सुविधाओं की उपलब्धता और योजना के सही क्रियान्वयन की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने पचीपल्या निवासी दो लाभार्थियों चिरंजीलाल पुत्र लड्डूलाल एवं बबलू लाल पुत्र लड्डूलाल से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और योजना के प्रति संतोष जाना। लाभार्थियों ने योजना को अपने जीवन में आशा की किरण बताया और सरकार के इस प्रयास की सराहना की।
सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और योजना का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जिले के सभी पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना, कनिष्ठ अभियंता सिराज सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।
Next Story