राजस्थान
Jaipur: अपेक्स विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह आयोजित
Tara Tandi
25 Oct 2024 4:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को मानवीय बनाती है। उन्होंने शिक्षा के जरिए राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करने, इसके जरिए विकसित भारत में योगदान किए जाने पर जोर दिया।
श्री बागडे शुक्रवार को अपेक्स विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राचीन तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों की चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर किसी एक विषय नहीं सभी विषयों में पढ़ाई होती थी। नई शिक्षा नीति में भी इसी पर जोर दिया गया है कि विद्यार्थी सभी विषयों में निष्णात होए और उसका सर्वांगीण विकास हो।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों द्वारा भारत की ज्ञान परंपरा पर दृष्टि विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यष्टि और समष्टि को जोड़ने वाला प्रथम सूत्र शिक्षा ही है। उन्होंने शिक्षा के जरिए सभी के समान विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
TagsJaipur अपेक्स विश्वविद्यालयद्वितीय दीक्षान्तसमारोह आयोजितJaipur Apex Universitysecond convocation ceremony organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





