
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन नहीं, आदर्श कार्य संस्कृति है। उन्होंने कहा कि इस संगठन के जरिए प्रयास किया जाए कि नवयुवकों की बौद्धिक क्षमता बढ़े। इसी से भारत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास की और अग्रसर हो सकेगा।
राज्यपाल शनिवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय में राज्य पुरस्कार समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मैकाले द्वारा देश की शिक्षा पद्धति को बदल कर मानसिक रूप से गुलाम किए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत भारतीय संस्कृति और शिक्षा परम्परा को बदला गया। उन्होंने अपने स्व और संस्कृति को अग्रणी रखते हुए विकसित भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने राजस्थान में इस संगठन की सर्वाधिक सदस्य संख्या और राष्ट्र स्तर पर पुरस्कार में अग्रणी रहने की सराहना की।
उन्होंने समाज और राष्ट्र पर किसी भी विपदा के समय आगे आकर स्काउट गाइड को कार्य किए जाने का भी आह्वान किया।
श्री बागडे ने नई शिक्षा नीति के आलोक में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की आवश्यकता जताई।
राज्यपाल ने इससे पहले स्काउट गाइड के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली जिला इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। स्काउट गाइड ने इस अवसर पर मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
TagsJaipur स्काउट गाइड राज्यपुरस्कार समारोह आयोजितJaipur Scout Guide StateAward Ceremony Heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





