राजस्थान
Jaipur : शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन, रैली में संजय शर्मा ने पुष्प अर्पित किए
Tara Tandi
14 Aug 2025 4:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलवर जिला स्थित परशुराम सर्किल से निकाली गई दुपहिया वाहन रैली को केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा रैली में तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर सम्मिलित शामिल हुए।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए जाने एवं जन-जन को राष्ट्रीय पर्व के समारोह से जोड़ने के उद्देश्य से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जन सहभागिता से तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन, तिरंगा शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, और विविधता का प्रतीक है और हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इस सम्मान को बनाए रखे। इस दौरान वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया
TagsJaipur शहीद चंद्रशेखरआजाद नमनरैली संजय शर्मापुष्प अर्पित किएJaipur Martyr Chandrashekhar Azad saluterally Sanjay Sharmaflowers offeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





