राजस्थान
Jaipur : ग्रामीण सेवा शिविर बन रहे मददगार, मिल रहे पट्टे
Tara Tandi
20 Sept 2025 1:24 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर हर दिन प्रदेशवासियों के लिये राहत के नये द्वारा खोल रहे हैं। अजमेर में भी प्रतिदिन इन शिविरों में एक ओर जहां ग्रामीणों के बरसों से अशुद्ध चले आ रहे रेकार्ड में शुद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से आवासीय भूखण्डों से वंचित लोगों को मौके पर पट्टे जारी किये जा रहें हैं। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को भी मौके पर खामियों को दुरस्त कर योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
50 साल पुराने अशुद्ध नाम का राजस्व रेकार्ड में हुआ नाम शुद्ध—
ग्राम पंचायत पीपलाज में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कहानी सामने आई है। शिविर के दौरान ग्राम सदारी की एक 75 साल की महिला ने सावर उपखण्ड अधिकारी को अपनी वेदना बताई । उसने बताया कि राजस्व रेकार्ड में उसका नाम ग्लोल पत्नी रामकिशन है जबकि उसका वास्तविक नाम अलोल बाई पत्नी रामकिशन गुर्जर है। उपखण्ड अधिकारी सावर ने तुरन्त वृद्ध महिला की सुनवाई करते हुए राजस्व टीम से वास्तविक रिपोर्ट प्राप्त करते हुए ग्राम सदारी के खाता संख्या 54, 55, 56 में दर्ज वृद्ध महिला का नाम ग्लोल के स्थान पर अलोल बाई करने के आदेश प्रदान कर नाम शुद्धिकरण किया गया। वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मौके पर ही दिया गया आवासीय भूखण्ड का पट्टा—
इसी तरह ग्राम पंचायत भाण्डावास में आयोजित शिविर में श्योजी पुत्र सोदान का मौके पर पट्टा प्रदान कर राहत दी। शिविर में ग्राम पंचायत भाण्डावास के श्योजी पुत्र सोदान मीणा ने सावर उपखण्ड अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी वेदना प्रकट की। उसके आवासीय भूखण्ड का कई वर्षों से पट्टा अटका हुआ है। उपखण्ड अधिकारी सावर ने तुरन्त इसकी सुनवाई करते हुए विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्ति को पट्टा जारी करने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पंचायतराज टीम द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए श्योजी मीणा से समस्त दस्तावेज लिए तथा मौके पर ही सभी प्रक्रिया पूरी करके आवासीय भूखण्ड का पट्टा जारी किया।
राजस्व रेकार्ड में सुमित्रा का नाम अब हुआ सही
ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में आयोजित शिविर में भी नाम शुद्धि की गई। सुमित्रा पुत्री कानाराम का नाम वर्तमान जमाबंदी में गलती से सुमित्रा की जगह समौत्रा दर्ज हो गया था। इससे काश्तकार को लंबे समय से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविर में मौके पर ही भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 136 में दर्ज कर इनके खाता संख्या 293, 298, 299, 300, 301, 302, 719, 303, 292, 291, 287, 284, 285, 283, 244 में नाम की शुद्धि करके सुमित्रा पुत्री कानाराम दर्ज किया गया। इससे प्रार्थीया को अब सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकेगी। इससे काश्तकार के चेहरे पर मुस्कान आई, खुश होकर शिविर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया एवं शिविर में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और खुशी से विदा हुई।
51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी एवं 11 विद्यार्थी पालनहार योजना से लाभांवित—
ग्राम पंचायत तिलोनिया में आयोजित केम्प मे 51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाए गए। ग्राम पंचायत तिलोनिया के अन्तर्गत तिलोनिया, भोजियावास, फलौदा, एवं मण्डावरियां गांवों से 51 आवेदन फॉर्म भरवाये गए थे। सभी 51 फॉर्म पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आवश्यक पूर्ति करने के बाद तहसीलदार किशनगढ द्वारा हस्ताक्षर कर सभी 51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। साथ ही ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत 11 पालनहार विद्यार्थियों के अध्यनरत प्रमाण-पत्र ऑनलाइन करवाते हुए सहकारिता विभाग से प्रमाणित किया गया। जन्म प्रमाण-पत्र मिलने से ये सभी विद्यार्थी आधार कार्ड, पालनहार, छात्रवृति जैसी सुविधाओं से लाभान्वित हो पाएंगे। शिविर में मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र व पालनहार योजना का लाभ मिलने से अभिभावकों में अत्यन्त खुशी हुई। उन्होंने अपने बच्चों को निरन्तर विद्यालय भेजने व अध्ययनरत कराने की घोषणा की। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद प्रदान किया।
नोरती देवी को मिला परित्यकता पेंशन योजना का मिला लाभ—
ग्राम पंचायत कुम्हारिया के शिविर में नोरती देवी पुत्री रामगोपाल भम्बी निवासी कीटाप ने बताया कि पति द्वारा त्याग देने पर 12 वर्ष से पिता के साथ ही रह रही है। उसके बुजुर्ग पिता के कोई सन्तान नहीं हौने से वो खुद मजदूरी व कृषि से अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे है, जो कि अपर्याप्त है। शिविर प्रभारी के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रार्थिया का परित्यकता प्रमाण पत्र जारी करवा गया तथा पेंशन के लिए आवेदन करवाया गया। इससे प्रार्थिया को आर्थिक सम्बल प्राप्त होगा। साथ ही जीवनयापन में सहयोग मिलेगा। शिविर में ही मौके पर पेंशन शुरू होने पर प्रार्थिया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया।
TagsJaipur ग्रामीण सेवा शिविरबन रहे मददगारमिल रहे पट्टेJaipur Rural Service Campbecoming helpfulgetting leasesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





