राजस्थान

जयपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 45 लाख के 140 मोबाइल बरामद

Admindelhi1
24 Nov 2026 3:11 PM IST
जयपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 45 लाख के 140 मोबाइल बरामद
x
किसी को मिला iPhone तो किसी को Samsung, पुलिस ने लौटाए 140 मोबाइल

जयपुर: राजस्थान की जयपुर ग्रामीण पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन रडार के तहत 140 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के अनुसार, सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें गठित की गईं।

तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल की मदद से सैमसंग, आईफोन, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, वनप्लस और गूगल पिक्सल समेत कई कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए।

लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया।

Next Story