राजस्थान
Jaipur: RSPCB के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित
Tara Tandi
4 Jun 2025 10:37 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) के सदस्य सचिव श्री शारदा प्रताप सिंह ने मंगलवार को झालाना स्थित आरएसपीसीबी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने आरएसपीसीबी तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर होने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।
श्री शारदा प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की वैश्विक थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं" (Ending Plastic Pollution) है। इसके अनुसरण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरएसपीसीबी द्वारा पर्यावरण के प्रति जन चेतना जागृत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार मंडल ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक माह की लंबी अवधि तक जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया, जिसमें विभिन्न हितधारकों की श्रेणीवार लगभग 42 कार्यशालाओं का आयोजन हुआ।
सदस्य सचिव, आरएसपीसीबी ने बताया कि इसी के क्रम में 4 जून को प्रातः 5.30 बजे "रन फॉर एनवायरमेंट" का आयोजन किया जाएगा। यह रैली अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर गांधी सर्किल से होते हुए पुनः अल्बर्ट हॉल पर समाप्त होगी। इसके बाद 5 जून को आरआईसी, जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होगा जिसमें औद्योगिक संगठन इकाइयों के प्रतिनिधिगण, पर्यावरणीय विषयों पर विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, स्वयंसेवी संस्थान सहित अन्य हितधारकों द्वारा भाग लिया जाएगा।
श्री शारदा प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मंडल द्वारा एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में बताया जाएगा कि प्रदूषण व प्रदूषक को कैसे नवीन तकनीकों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में आगामी एक सप्ताह तक जिला प्रशासन के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरएसपीसीबी के मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री प्रेमालाल एवं श्री विष्णु दत्त पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री भुवनेश माथुर और वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता श्रीमती शिल्पी शर्मा सहित मंडल के अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
TagsJaipur RSPCBसदस्य सचिव शारदाप्रताप सिंहप्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधितMember Secretary ShardaPratap Singhaddressed the press conferenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





