राजस्थान
Jaipur: राजस्थान को शिक्षा उन्नयन के लिए 3200 करोड़ रुपये की मंजूरी
Tara Tandi
21 Aug 2025 4:06 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में हर बच्चे को सुलभ, आधुनिक और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के उन्नयन, विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से केन्द्र सरकार ने समग्र शिक्षा, राजस्थान के लिए 3 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
श्री शर्मा द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा, राजस्थान के लिए केन्द्रीय अंश की राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया गया था। इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत 3 हजार 200 करोड़ रुपये राज्य को देने के लिए सहमति प्रदान की है। साथ ही, इस राशि की प्रथम किस्त शीघ्र जारी करने का आश्वासन भी दिया है। मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने समग्र शिक्षा के तहत राज्य में शिक्षा विभाग की प्रगति, नीति एवं भविष्य में किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में भी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को जानकारी दी।
केन्द्र से प्राप्त इस राशि से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में विभिन्न कार्य, विद्यालयों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी एवं डिजिटल लैब, निपुण भारत, सामुदायिक गतिशिलता, नवाचार, समग्र शिक्षा की मॉनिटरिंग से संबंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इससे प्रदेश में शिक्षा के आधारभूत ढ़ांचे को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
TagsJaipur राजस्थान शिक्षा उन्नयन3200 करोड़ रुपये मंजूरीJaipur Rajasthan education upgradationRs 3200 crore approvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





