राजस्थान
Jaipur: तीन महीनों में 1.51 करोड़ की वसूली, डिस्कॉम एमडी ने बढ़ाई निगरानी
Tara Tandi
10 July 2025 5:19 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने अप्रैल 2025 से जून 2025 की अवधि में बिजली चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 580 प्रकरणों में ₹1.51 करोड़ से अधिक की वसूली की है। यह जानकारी डिस्कॉम की सतर्कता अधिकारियों की एक बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने की।
बैठक में डॉ. भंवरलाल ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बिजली चोरी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक क्षति नहीं, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ अन्याय भी है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रबंध निदेशक ने विशेष रूप से सतर्कता जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायत की जांच निष्पक्षता से करें। उपभोक्ताओं की बात सुनना, उनका पक्ष समझना और सभी तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालना आवश्यक है, ताकि कोई निर्दोष परेशान न हो और दोषी को बख्शा न जाए।
तीन महीनों की रिपोर्ट के अनुसार, जोधपुर ग्रामीण सर्कल में सर्वाधिक 142 प्रकरणों में कार्रवाई कर ₹53.90 लाख की वसूली की गई। इसके बाद बीकानेर ग्रामीण से 133 प्रकरणों में ₹21.81 लाख और बीकानेर सिटी से 71 प्रकरणों में ₹22.31 लाख वसूल किए गए। पाली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर, और चूरू में भी अभियान चलाकर बिजली चोरों पर शिकंजा कसा गया।
डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और आगामी महीनों में और भी व्यापक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई कि वे बिजली चोरी की सूचना बेझिझक दें, ताकि एक पारदर्शी और न्यायसंगत ऊर्जा व्यवस्था कायम की जा सके।
डॉ. भंवरलाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए है कि बिजली चोरों के खिलाफ किसी प्रकार की ढीलाई नहीं बरती जाएगी। जोधपुर डिस्कॉम का लक्ष्य उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता युक्त बिजली उपलब्ध करवाना है। इस उद्देश्य को लेकर सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।
सतर्कता बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक डाॅ भंवरलाल द्वारा अरुण कुमार बोडाना सहायक अभियंता (सतर्कता), सिरोही को निलंबित करने एवं गोपालराम सारण, सहायक अभियंता (सतर्कता), फलोदी को आरोप पत्र देने का आदेश दिया गया।
TagsJaipur तीन महीनों1.51 करोड़ वसूलीडिस्कॉम एमडीबढ़ाई निगरानीJaipur: Three months1.51 crore recoveredDiscom MDincreased monitoringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





