Jaipur: "RPSC ने जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली, 8 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर केमिस्ट भर्ती 2025 (Junior Chemist Vacancy 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी सूचना के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 02/2025-26 के तहत कुल 13 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 09 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/news पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मई 2025 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद, कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां,जैसे- आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, अहम तिथियां और अन्य आवश्यक विवरण की जांच अभ्यर्थी नीचे कर सकते हैं।
राजस्थान जूनियर केमिस्ट से जुड़ी ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां: राजस्थान जूनियर केमिस्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 02 अप्रैल्, 2025





