राजस्थान

Jaipur: दीपावली पर रोडवेज प्रशासन ने 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की

Admindelhi1
29 Oct 2024 5:17 PM IST
Jaipur: दीपावली पर रोडवेज प्रशासन ने 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की
x
घर जाने के लिए बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

जयपुर: दीपावली के त्योहार पर अपने घर जाने के लिए जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। आगरा रूट पर सबसे अधिक यात्री सफर कर रहे हैं, जिसके तहत आगरा, भरतपुर, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, फर्रुखाबाद, कासगंज, धौलपुर, और करौली जाने वाली बसों में भारी भीड़ है। कोटा और सीकर रूट की बसें भी पूरी तरह से भरी हुई हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है, जो पिछले 2 दिनों से लगातार चल रही हैं। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इस पूरे संचालन की चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरषोत्तम शर्मा के निर्देश पर नियमित निगरानी मुख्य प्रबंधक की ओर से की जा रही है।

Next Story