राजस्थान

Jaipur: बनेठी क्षेत्र में झमाझम बारिश से सड़कें बनी दरिया

Admindelhi1
4 July 2024 11:33 AM IST
Jaipur: बनेठी क्षेत्र में झमाझम बारिश से सड़कें बनी दरिया
x
बारिश से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हुआ

जयपुर: बनेठी क्षेत्र में पहली तेज बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं बारिश से आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया. बनेठी सहित आसपास के गांव कायमपुरा बास, रामनगर व चूरी सहित कई गांवों में भारी बारिश के कारण सड़कें नदी में तब्दील हो गई और सड़कें नजर नहीं आ रही हैं।

देर शाम बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, लेकिन तेज बारिश परेशानी का सबब भी बन गई। ग्रामीणों ने कहा कि अनियमितताओं और जल निकासी की समस्या के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

Next Story