राजस्थान
Jaipur: बालाजी मंदिर से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना, 10 की मौत
Admindelhi1
13 Aug 2025 9:00 AM IST

x
जयपुर: राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर से लौटते वक्त एक पिक अप वैन की कंटेनर से टक्कर होने की वजह से हुआ। पिक अप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे थे। ये सभी यूपी के एटा जिले के असरौला के बताए जा रहे हैं।
मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल: सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा वापी थाना क्षेत्र में हुआ। कंटेनर से टक्कर होने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सभी घायलों को दौसा से जयपुर रेफर कर दिया गया है।
Tagsराजस्थानजयपुरबालाजी मंदिरलौटते वक्तसड़क दुर्घटना10 की मौतRajasthanJaipurBalaji Templewhile returningroad accident10 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





