राजस्थान
Jaipur: विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Tara Tandi
28 May 2025 10:21 AM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल की ने जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं, गत 2 राज्य बजट में घोषित कार्यों के लक्ष्य और प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी पात्रों को लाभान्वित करने, परियोजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान और यमुना जल समझौते के माध्यम शेखावाटी क्षेत्र में वृहद परियोजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों की दी हैं। इन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होने कृषि एवं पेयजल सहित उद्योगों को भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप पानी मिलेगा।
रास्ता खोलो अभियान—
श्री पटेल ने रास्ता खोलो अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा राजस्व विभाग के अधिकारी आम रास्तों का चिह्निकरण करें और माकै पर जाकर इन्हें देखें। जो रास्ते बंद हैे, उन्हें विभागीय समन्वय के माध्यम से खुलवाएं, राजस्व रेकार्ड में दर्ज सभी रास्तों को इस अभियान में अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा जो रास्ते आमजन के उपयोग में आ रहे है किन्तु राजस्व रेकार्ड में अंकित नहीं हैं, उनको राजस्व रेकार्ड में अंकित किया जाए। कटानी रास्तों पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा के तहत सड़क निर्माण करवाया जाएगा और उसका नामकरण भी किया जाएगा।
श्री पटेल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सड़क मार्ग झाड़ियों की कारण अवरुद्ध हो गए हैं, उन्हें सघन सफाई अभियान चलाकर आवागमन के लिए सुचारू किया जाएं।
अवैध कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई—
श्री पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। अधिकारी पानी के टैंकर की प्रभावी मॉनिटरिंग करें और पशुधन के लिए भी समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करें।
श्री पटेल ने कहा राइजिंग लाईन में कोई भी अवैध कनेक्शन न हो ।
TagsJaipur विकासव्यक्तिगत लाभयोजनाओं प्रगतिसमीक्षा कीJaipur developmentpersonal benefitsplans progressreviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





