राजस्थान

Jaipur: मेडिकल कॉलेज में निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने की फील्ड विज़िट

Tara Tandi
27 July 2025 3:26 PM IST
Jaipur: मेडिकल कॉलेज में निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने की फील्ड विज़िट
x
Jaipur जयपुर: जिला प्रभारी, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टि ने रविवार को ठींगला में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मॉडल को देखकर ब्लॉक वाइज जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य इमारत के अंदर प्रत्येक ब्लॉक में लैब, लैक्चर थियेटर, बालक-बालिका छात्रावास, लाईब्रेरी, रेजिडेन्स हॉस्टल के प्रत्येक फ्लोर पर निर्माण कार्यो की जांच कर गुणवत्ता व निर्धारित मापदण्डों की बारीकी से कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला प्रभारी सचिव ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति की जांच करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीना को समय-समय पर प्रगतिरत कार्यो की जांच करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, तहसीलदार विनोद शर्मा, मेडिकल कॉलेज के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story