राजस्थान
Jaipur: कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक
Tara Tandi
13 Aug 2025 6:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को त्वरित लाभ पहुंचाया जाये। श्री राजन विशाल बुधवार को पंत कृषि भवन में विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
शासन सचिव ने कहा कि बजट घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें शत-प्रतिशत क्रियान्वित करके समय पर पूरा करें। विभागीय अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कृषकों को योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सभी योजनओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे प्रत्येक किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें जिससे कृषकों की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।Jaipur: कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठकश्री राजन विशाल ने बैठक में फार्म पौण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाईप लाईन, तारबंदी, कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर, राज किसान साथी पोर्टल, ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, सोलर पम्प, ड्रिप, स्प्रिंक्लर, मिनी स्प्रिंक्लर सहित विभागीय गतिविधियों के बारे में सम्बन्धित योजना प्रभारियों से प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी सुश्री चिन्मयी गोपाल, उप सचिव कृषि श्री अशोक कुमार मीणा, वित्तीय सलाहकार श्री अचलेश्वर मीणा, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री एस. एस. शेखावत, अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) श्री गोपाल लाल जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि (प्रशासन) श्री हुशियार सिंह, अतिरिक्त निदेशक (उद्यान) श्री हीरेंद्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक कृषि (अनुसंधान) श्री अजय कुमार पचौरी सहित सम्बन्धित योजना प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur कृषि उद्यानिकी विभागविभागीय योजनाप्रगति समीक्षा बैठकJaipur Agriculture Horticulture DepartmentDepartmental PlanProgress Review Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





