राजस्थान
Jaipur: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Tara Tandi
29 April 2025 3:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर । अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक श्री मातादीन मीना ने सोमवार को राज्यभर से आए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों, प्रोग्राम अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता विभाग द्वारा संचलित आवासीय विद्यालयों में शत—प्रतिशत नामांकन, बच्चों की छात्रवृति, छात्रावासों में ड्रेस की डीबीटी जैसे संवेदनशील विषयों पर कार्य करना है।
निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उन्हें फ़ील्ड में जाकर ज्यादा से ज्यादा कार्य करना चाहिए जिससे वे समस्याओं की जड़ तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विभाग के निर्माणाधीन आवासीय विद्यालयों का कार्य भी जल्द पूरा करवा लिया जाए जिससे आगामी सत्र में कक्षाओं का संचालन किया जा सके।
इस दौरान उपनिदेशक श्री जावेद अली, सहायक निदेशक श्री सुशील कुमार सहित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारीगण, प्रोग्राम अधिकारीगण सहित अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
TagsJaipur जिला अल्पसंख्यक कल्याणअधिकारियों समीक्षा बैठकJaipur District Minority Welfareofficers review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





