राजस्थान

Jaipur: देवनानी को रिनेनसेंस ऑफ इंडियन ऐज्यूकेशन रिफार्मस पुस्तक भेंट

Tara Tandi
15 Oct 2024 1:10 PM GMT
Jaipur: देवनानी को रिनेनसेंस ऑफ इंडियन ऐज्यूकेशन रिफार्मस पुस्तक भेंट
x
Jaipur जयपुर । विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को मंगलवार को यहां विधान सभा में एम्स, नई दिल्ली के पूर्व रिसर्च फेलो श्री संजीव नारायण माथुर ने अपनी नव प्रकाशित कृति रिनेनसेंस ऑफ इंडियन ऐज्यूकेशन रिफार्मस पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। पुस्तक के लेखक श्री माथुर ने बताया कि उन्होंने श्री वासुदेव देवनानी के विभिन्न समाचार पत्रों में नई शिक्षा नीति पर प्रकाशित आलेखों से प्रेरित होकर नई शिक्षा नीति से आने वाले विभिन्न बदलावों का पुस्तक में समावेश किया है। श्री देवनानी ने पुस्तक के लेखक श्री माथुर को बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर श्रीमती सोनिया माथुर, श्री शरद राजवंशी, श्री गौरव माथुर और श्री रवि दिलवारिया भी मौजूद थे।
Next Story