राजस्थान
Jaipur: स्वेता शर्मा की पुस्तक ‘भारत का राष्ट्रीय आंदोलन’ का विमोचन
Tara Tandi
12 Aug 2025 12:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर । भारत की आजादी की अमर गाथा को दिल छू लेने वाले शब्दों में संजोती पुस्तक भारत का राष्ट्रीय आंदोलन का मंगलवार को यहां सिविल लाईन्स स्थित राजकीय निवास पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने विमोचन किया। श्री पटेल ने पुस्तक की लेखिका एवं एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. (स्वायत्त) महाविद्यालय, जयपुर में इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वेता शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम मानव साहस और दृढ संकल्प की महान कहानी है। उन्होंने कहा कि यह संग्राम स्वतंत्रता की भावना, एकता की शक्ति और अमूल्य बलिदान की गाथा है। यह संग्राम उस संघर्ष की कहानी है, जिसमें साधारण लोगों ने डटकर मातृभूमि को आजाद करने के सपने को साकार किया। श्री पटेल ने कहा कि इण्डियाज नेशनल मूवमेंट पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अविस्मरणीय यात्रा है।
पुस्तक की लेखिका डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि यह रचना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 के विभाजन तक की प्रमुख घटनाओं, आंदोलनों और बलिदानों को सरल, जीवंत और प्रेरक शब्दों में पिरोती है। इस पुस्तक का उद्देश्य पाठकों-विशेषकर युवाओं में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति गर्व, आज़ादी की कीमत का एहसास और राष्ट्र के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। डॉ. स्वेता शर्मा के जीवन के इस खास क्षणों पर जोधपुर की लूणी विधान सभा क्षेत्र की पंचायत धवा के उप प्रधान श्री शेराराम पावड और लेखिका के पुत्र श्री कुशाग्र भी मौजूद थे।
TagsJaipur स्वेता शर्मापुस्तक भारतराष्ट्रीय आंदोलन विमोचनJaipur Sweta SharmaBook IndiaNational Movement Releaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





