राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना से कोटा में स्कूलों का कायाकल्प
Tara Tandi
25 July 2025 6:18 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षकों की इच्छा शक्ति हो और यदि भामाशाहों का सहयोग मिले तो शिक्षा के मंदिरों की तस्वीर बदल सकती है। इसका जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है, कोटा जिले के रानपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में। वर्षों से समस्याओं और अभावों से जूझते इस विद्यालय में अब पर्याप्त सुसज्जित भवन और सुविधाएं उपलब्ध है। यह काया पलट हो सकी शिक्षकों की इच्छाशक्ति, समर्पण और भामाशाहों के सहयोग से।
रानपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में 75 लाख रुपए लागत से चार कक्षा-कक्षों और बरामदे का निर्माण भामाशाह शिव समूह द्वारा स्व. मुरलीधर साबू की स्मृति में कराया गया जिसका उद्घाटन गुरुवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने किया।
समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा का परिदृश्य अब बदल चुका है। अब वह समय गया , जब निजी विद्यालय बाजी मारते थे। अब सरकारी विद्यालय अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार देश में राजस्थान शिक्षा में तीसरे स्थान पर है। हमारा प्रयास रहेगा कि राजस्थान सबसे आगे रहे। उन्होंने कहा कि कोटा में 265 विद्यालयों में बोर्ड का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। इनमें 153 विद्यालय सरकारी हैं जबकि निजी विद्यालय 112 ही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के परीक्षा परिणाम और भी चौंकाने वाले होंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान भी किया।
भामाशाह परिवार का सम्मान और सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस उद्योग समूह द्वारा आसपास के अन्य विद्यालयों में भी लगभग सवा करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं और शिक्षा में सहयोग के लिए परिवार हमेशा तत्पर रहा है।
भामाशाह शिव ग्रुप अध्यक्ष कोटा -बारां श्री विष्णु कुमार साबू ने कहा कि शिक्षा के विकास से ही समाज और देश का विकास होगा और देश को सुयोग्य नागरिक मिलेंगे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के विषय में बताते कहा कि ग्रुप को राज्य सरकार द्वारा दो बार भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री द्वारा विज्ञान विषय खोलने की घोषणा के साथ ही उन्होंने दो साईंस लैब बनवाने की भी सहमति दी।
समारोह में श्री सत्य प्रकाश साबू, श्री बजरंग साबू एवं परिवार के अन्य सदस्य, श्री प्रकाश जैन दीपपुरा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संस्था प्रधान श्री रूपेश कुमार सिंह ने विद्यालय की पूर्व स्थिति और भामाशाह के सहयोग से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताते हुए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के ओएसडी श्री सतीश गुप्ता, संयुक्त निदेशक श्री तेजकंवर सहित शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्रीजन सहभागिता योजनाकोटा स्कूलों कायाकल्पJaipur Chief MinisterPublic Participation SchemeRejuvenation of Kota Schoolsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





