राजस्थान

Jaipur : आरएएस मुख्य परीक्षा 2023: सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी

Tara Tandi
29 July 2025 1:51 PM IST
Jaipur : आरएएस मुख्य परीक्षा 2023: सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 के पदों हेतु सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए है।
आयोग की उप सचिव चित्रा जैनानी ने बताया कि सातवें चरण के साक्षात्कार 4 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियाँ, और संलग्नक दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएँगे, और न ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किए जाएँगे।
Next Story