राजस्थान

Jaipur: हत्या की सुपारी देने वाला रमजान उर्फ भुर्रिया चौहान पकड़ा गया

Admindelhi1
1 July 2025 5:22 PM IST
Jaipur: हत्या की सुपारी देने वाला रमजान उर्फ भुर्रिया चौहान पकड़ा गया
x
"अहमदाबाद से लौटते ही दबोचा गया"

जयपुर: आमेर रोड क्षेत्र के निवासी पर सुपारी देकर जानलेवा हमला करवाने वाले आरोपी रमजान मंसूरी उर्फ भुर्रिया चौहान को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अहमदाबाद से जयपुर लौटते समय पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशी डोगरा डूडी, IPS ने बताया कि 2 जून 2025 को थाना संजय सर्किल क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड, सरियों और डंडों से जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाना संजय सर्किल पर प्रकरण संख्या 109/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर डीसीपी उत्तर के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।

तीन हमलावर पहले ही गिरफ्तार

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर एनालिसिस के आधार पर पहले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने यह हमला रमजान मंसूरी उर्फ भुर्रिया चौहान के कहने पर किया था, जिसने हमले के लिए सुपारी दी थी।

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद रमजान मंसूरी फरार होकर हैदराबाद और अहमदाबाद भाग गया था। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे जयपुर लौटते ही धर दबोचा।

आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज है।

प्रकरण में पहले गिरफ्तार तीन हमलावरों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अब सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

थाना संजय सर्किल पुलिस आरोपी रमजान से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी सामने लाई जा सके।

Next Story