राजस्थान
Jaipur: 'राजीविका रंगोत्सव 2025' ग्रामीण महिला उद्यमशीलता का उत्सव - मुख्य सचिव
Tara Tandi
4 March 2025 5:19 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शासन सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा राजीविका रंगोत्सव - 2025 का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन शासन सचिवालय में 4 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उद्यमशीलता की सफलता को प्रदर्शित किया जायेगा।
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन—
मुख्य सचिव ने शर्बत स्टॉल, बगरू प्रिन्ट दुप्पट्टा, कशीदाकारी बैग, बाजरा कुकीज आदि स्टॉलो से खरीददारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजसमंद व जोधपुर जिलों में शर्बत व बाजरा आधारित उत्पादों की बिक्री की सराहना की।
ग्रामीण उद्यमियों के लिए एक मंच—
राजीविका रंगोत्सव में राज सखियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गये असाधारण कार्यो को प्रदर्शित करना है, जिन्होंने सफल उद्यमियों के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन में हस्त निर्मित एवं जैविक उत्पाद सीताफल, नीम और गेंदा जैसे जैविक तत्वों से निर्मित हर्बल गुलाल, हिमाल्यन मल्टी फ्लोरा, जामुनहनी, वाईल्ड फोरेस्ट सरसों हनी से निर्मित फ्लेवर्ड हनी, हस्त निर्मित साबुन, पर्सनल केयर उत्पाद, पारम्परिक स्नेक्स, चमड़े के उत्पाद, हस्त निर्मित वस्त्र और पारम्परिक परिधान, सस्टेनेबल व लकड़ी के हस्तशिल्प और आभूषण बॉक्स, ब्लू पोटरी, पेन्टिंग्स और पारम्परिक पेय पदार्थ शामिल है।
राजीविका रंगोत्सव केवल एक प्रदर्शनी ही नही, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक आंदोलन है। यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने, उनके आर्थिक स्थिरता बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। चार दिवसीय यह आयोजन रंगो से भरी सफलता की उम्मीद लेकर आया है, जहां राजस्थान की स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता से अपने भविष्य को नया आकार दे रही है।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग श्री कनिष्क कटारा, राज्य मिशन निदेशक राजीविका सुश्री सलोनी खेमका, परियोजना निदेशक राजीविका श्री अजय कुमार आर्य, ग्रामीण विकास विभाग एवं राजीविका के अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur राजीविका रंगोत्सव 2025ग्रामीण महिलाउद्यमशीलता उत्सवमुख्य सचिवJaipur Rajivika Rangotsav 2025Rural WomenEntrepreneurship FestivalChief Secretaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





