राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर राजस्थान - वन मंत्री
Tara Tandi
14 Jun 2025 7:50 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश के वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत राजस्थान जल आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वन मंत्री ने कहा कि 5 से 20 जून तक प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधि एवं आमजन इसमें अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को जिले में सफल बनाएं।
वन मंत्री ने करौली के जैतकीपुरा में शनिवार को 10 फार्म पॉण्ड सहित अन्य जल संरक्षण कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित पोखर, तालाब, कुएं, बावड़ियां, बांध और कुंड जैसे सभी पारंपरिक जल स्रोतों की श्रमदान के माध्यम से सफाई की जाए और वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि वर्षा जल का संचयन भू-जल स्तर को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा, जिससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से राहत मिल सकेगी। उन्होंने जल संरक्षण को सतत विकास और भावी पीढ़ियों के हित में अत्यंत आवश्यक बताया। इसके साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि आगामी वर्षा ऋतु में हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत एक पेड़ अपनी माँ के नाम अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण भी करें, जिससे पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके और अगली पीढ़ी में भी प्रकृति के प्रति जुड़ाव कायम रखा जा सके।
इससे पूर्व श्री शर्मा ने गुढाचन्द्रजी स्थित वन विभाग की नर्सरी में पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं नर्सरी का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री नेतृत्वजल आत्मनिर्भरतादिशा अग्रसर राजस्थानवन मंत्रीJaipur Chief Minister's leadershipwater self-sufficiencyRajasthan moving ahead in this directionForest Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





