राजस्थान

Jaipur: राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, संजय कुमार अग्रवाल ने ली शपथ

Admindelhi1
7 Sept 2026 1:36 PM IST
Jaipur: राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, संजय कुमार अग्रवाल ने ली शपथ
x
संजय कुमार अग्रवाल ने ली राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लोकभवन में जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।

समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिकारी, अधिवक्ता एवं मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।

Next Story