राजस्थान

Jaipur: ट्रैक साइक्लिंग में रेलवे खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रदर्शन

Admindelhi1
22 Sept 2026 2:19 PM IST
Jaipur: ट्रैक साइक्लिंग में रेलवे खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रदर्शन
x
रेलवे खिलाड़ियों के बीच ट्रैक साइक्लिंग का मुकाबला

जयपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चौंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 22 से 24 सितम्बर 2026 तक साइक्लिंग वेलोड्रोम, एसएमएस स्टेडियम, जयपुर में किया जाएगा। इस चौंपियनशिप का शुभारंभ समारोह 22 सितंम्बर तथा समापन समारोह 24 सितंम्बर 2026 को किया जायेगा।

तीन दिवसीय इस चैपिंयनशिप में उत्तर पश्चिम रेलवे के जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतिभागी एवं राष्ट्रीय पदक विजेता मुकेश कस्वां सहित भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनो एवं इकाईयों की 09 टीमों के लगभग 75 साइक्लिस्ट तथा 47 ऑफिसियल भाग लेगें तथा 20 किमी पॉइंट रेस,स्प्रिंट,केरिन रेस,1 किमी टाइम ट्रायल,15 किमी स्क्रैच रेस, 4 किमी इंडिविजुअल परस्यूट, 4 किमी टीम परस्यूट एवं टीम स्प्रिंट जैसी 08 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा। इस चैपिंयनशिप में खिलाड़ी ट्रैक साइक्लिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी साइक्लिंग गति, कौशल और प्रतिभा के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यह चैपिंयनशिप देशभर के रेलवे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर पर खेल कौशल निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। चैपिंयनशिप के दौरान खिलाड़ियों में रोमांच, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहा है। जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप की मेजबानी से देशभर के श्रेष्ठ रेलवे साइक्लिस्टो को एक मंच उपलब्ध होगा।

यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा, बल्कि रेलवे में खेल संस्कृति को और मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Story