राजस्थान
Jaipur: राजस्थान के राधे लाल शर्मा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से हुए सम्मानित
Tara Tandi
11 Sept 2024 7:00 PM IST

x
Jaipurजयपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। मुर्मू ने देश भर से चयनित नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से चयनित कुल 15 नर्सिंग पेशेवरों में राजस्थान से श्री राधे लाल शर्मा, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, ट्रोमा सेंटर, सवाई मान सिंह अस्पताल, जयपुर को क्लीनिकल नर्स श्रेणी में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया।
विदित है कि यह पुरस्कार मूलतः ब्रिटिश नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की नर्सिंग सेवाओं से प्रेरित है, जिन्होंने (1853-1856) की क्रीमियन वॉर के दौरान जख़्मी लोगों का इलाज़ किया था। भारत में यह पुरस्कार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में संस्थापित किया गया था। इन पुरस्कारों का प्राथमिक उद्देश्य पूरे भारत में नर्सों के उल्लेखनीय कार्यों को स्वीकार करना और उनकी सराहना करना है। यह पुरस्कार नर्सिंग प्रोफेशनलों को समाज को प्रदान की गई उनकी सराहनीय सेवाओं के सम्मान स्वरूप दिया जाता है।
राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार का नगद पुरस्कार और पदक प्रदान किया जाता है।
TagsJaipur राजस्थानराधे लाल शर्माराष्ट्रीय फ्लोरेंसनाइटिंगेल पुरस्कार सम्मानितJaipur RajasthanRadhe Lal SharmaNational Florence Nightingale Award honoredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKa SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





