राजस्थान
Jaipur: प्रसार कार्यकारिणी चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. हरिशंकर आचार्य बने अध्यक्ष
Tara Tandi
29 May 2025 12:17 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पब्लिक रिलेशंस एंड एलाईड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की कार्यकारिणी के चुनावों का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मियों के संगठन ‘प्रसार’ के अध्यक्ष पद पर डॉ. हरिशंकर आचार्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री अजय कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर श्री धर्मेंद्र कुमार मीना, मुख्यालय उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर पारीक, महासचिव पद पर श्री अभय सिंह और संयुक्त सचिव पद पर सुश्री अंजलिका पंवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत, प्रसार चुनाव कार्यालय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें संगठन के विकास एवं सुचारु संचालन में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे मिलकर प्रसार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम करें।
TagsJaipur प्रसार कार्यकारिणीचुनाव परिणाम घोषितडॉ. हरिशंकर आचार्य अध्यक्षJaipur Publicity ExecutiveElection results declaredDr. Harishankar Acharya Presidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





