राजस्थान
Jaipur : जनभागीदारी से हो जनकल्याण, योजनाओं की हो सफल क्रियान्विति : खर्रा
Tara Tandi
18 Oct 2025 6:49 PM IST

x
Jaipur जयपुर । स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को चूरू नगरपरिषद स्थित परशुराम भवन में आयोजित शहरी सेवा शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों को पट्टे व पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति के चैक सौंपे। शिविर में चूरू विधायक श्री हरलाल सहारण, जिला प्रमुख श्रीमती वंदना आर्य, जिला कलक्टर श्री अभिषेक सुराणा सहित अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
श्री खर्रा ने शिविर में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हम प्रदेश को विकसित बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने आमजन को बेहतरीन सुविधाएं एक ही जगह मुहैया करवाने के लिए सेवा शिविरों का संचालन किया है।
श्री खर्रा ने जानकारी दी कि स्वायत शासन विभाग सभी प्रकार की सेवाओं के आवेदन ऑनलाइन लेने के लिए तकनीकी तैयारी कर चुका है। आवास योजनाओं व भूखंडों के स्वामित्व की जानकारी भी ऑनलाइन ही की जाएगी ताकि कोई भी नागरिक भूखंड के वास्तविक मालिक को देख सकेगा। इससे धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के 10 हजार गांवों को गरीबी मुक्त गांव बनाने के सतत प्रयास कर रही है। इसी के साथ पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना व उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की आमदनी बढ़ाने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में श्री खर्रा ने संग्राम सिंह राठौड़, जगदीश सिंह, सीताराम पीपलवा व मनोज कुमार शर्मा को भवन निर्माण अनुज्ञा प्रदान की। सुमन, ममता, सुनील कुमार, अजय सिंह, रतनलाल, इंदिरा कुल्हरी, सुशीला कुमारी, कुलदीप ईशराण, अमीर खान, बनवारीलाल नायक आदि को नामांतरण तथा हरिप्रसाद सैनी, महेंद्र सिंह, खेताराम, सरोज, विद्याधर, आदित्य, तनसुखराम, रामगोपाल, राममोहन मंत्री, सावन परिहार, प्रीति अग्रवाल, अनीता मीणा, गौरव जांगिड़, कैलाश कस्वां, प्रियंका अग्रवाल, शिल्पा बजाज, पंकज अग्रवाल, सुशील कुमार, किरण कंवर, इंचरज कंवर, पुष्पेंद्र सिंह, महावीर सिंह धांधनिया आदि को पट्टे प्रदान किए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में जगदीश, खुशी मोहम्मद, विनोद, राजू व मोहम्मद को 50—50 हजार रुपए की प्रथम किश्त के चेक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 अंतर्गत रचना व लेखचंद को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपी। इसी के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत जाकिर, आरिफ, सरोज, संदीप गाड़िया लोहार, सुनीता, सुमन, पंकी देवी को 25000 रुपए राशि का ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किया और टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट दिए।
TagsJaipur जनभागीदारीहो जनकल्याणयोजनाओं सफल क्रियान्वितिखर्राJaipur: Public participationpublic welfaresuccessful implementation of schemesKharraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





