राजस्थान
Jaipur: गांव-गरीब-किसान के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जनकल्याणकारी योजना
Tara Tandi
9 March 2025 10:37 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी शनिवार को उपखंड मालपुरा के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने पारली, पचेवर, किरावल, चावंडिया, चौनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गांव-गरीब-किसान के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम कर रही है, ताकि विकास का फायदा हर तबके को मिल सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर खुशहाली एवं विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर लिए गए फैसलों पर कार्य कर रही है। श्री चौधरी ने शिविर में आए लोगों से भी आव्हान किया कि जो लोग जानकारी के अभाव में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है। सक्षम लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वह गरीब, असहाय, उपेक्षित तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को इन योजनाओं से जोड़कर उनकी मदद करें। ताकि वे लोग भी समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके।
कैबिनेट मंत्री का इस बार के बजट में ग्राम पंचायत पचेवर को उप तहसील का दर्जा दिलाने पर ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन किया गया। श्री चौधरी ने कहा कि पचेवर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं रखी जाएगी। ग्राम पंचायत किरावल में सुनवाई के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किरावल सागर बांध समेत क्षेत्र के आसपास के बांधों में रामजल सेतु लिंक परियोजना से पानी डालने की बात कही। ग्रामीणों ने किरावल में फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूरी, मेहंदवास जाने के तीन किलोमीटर रास्ते का निर्माण करवाने सहित माताजी मंदिर व नृसिंह मंदिर के पास हैंडपंप खराब होने की समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार चौधरी, एएसपी मोटाराम, डीएसपी आशीष प्रजापत, विकास अधिकारी अभिमन्यु चौधरी, प्रधान सकराम चौपड़ा, सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना
जलदाय मंत्री ने ग्राम अजीतपुरा में सड़क दुर्घटना से तीन बच्चों की मृत्यु होने पर उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
TagsJaipur गांव-गरीब-किसानजीवन खुशहाल बनानेजनकल्याणकारी योजनाJaipur village-poor-farmermaking life happypublic welfare schemeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





