राजस्थान
Jaipur: जिला प्रमुख एवं जिला कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण
Tara Tandi
28 July 2025 2:38 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में 76वां वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के आवलहेड़ा वन क्षेत्र में आयोजित हुआ। समारोह में जिला प्रमुख श्री गब्बर सिंह, जिला प्रभारी सचिव एवं उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आलोक गुप्ता, जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षकश्री मनीष त्रिपाठी, वन विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा आमजन ने पौधारोपण किया।
समारोह में वन देवी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अभियान की सफलता की कामना की गई। रविवार को जिलेभर में 6 लाख से अधिक पौधे लगाए गए तथा लगाने के साथ ही इन सभी पौधों की जिओ टैगिंग भी की गई।
प्रभारी सचिव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। राजस्थान में इस वर्ष ढाई करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी कम से कम 5 वर्षों तक देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ पहले से हरित क्षेत्र है परंतु हरियाली बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
जिला प्रमुख ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है बल्कि संवेदनशील समाज का निर्माण भी करता है। उन्होंने राजसमंद के पिपलांत्री मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक सकारात्मक सोच ने पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बना दिया।
जिला कलक्टर ने कहा कि पौधे जीवनदायिनी हैं, जो हमें ऑक्सीजन, छाया और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ जिले को इस मानसून में 17 लाख पौधारोपण का वार्षिक लक्ष्य दिया गया है जिसमें से रविवार को आज 6 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।
उप वन संरक्षक राहुल झाझडिया ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्य समारोह स्थल पर 500 से अधिक पौधों का रोपण हुआ है। साथ ही जिलेभर में किए जा रहे पौधारोपण को जिओ टैगिंग तकनीक से ट्रैक किया जा रहा है ताकि भविष्य में उनकी स्थिति की निगरानी की जा सके।
वृक्ष मित्रों का सम्मान—
समारोह में जिले के 47 वृक्ष मित्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 5 वृक्ष मित्रों को विशेष योगदान हेतु नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह में प्रभारी सचिव ने बरगद और अशोक का पौधारोपण किया तथा जिला कलक्टर ने अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने भी पौधारोपण किया और कहा कि "पेड़ जीवन का आधार हैं। केवल लगाना नहीं, संरक्षण ही असली सेवा है।
TagsJaipur जिला प्रमुखजिला कलेक्टरजनप्रतिनिधियों पौधारोपणJaipur District headDistrict Collectorpublic representatives plantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





