राजस्थान
Jaipur: अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना रहे प्राथमिकता
Tara Tandi
7 Sept 2025 6:57 PM IST

x
Jaipur जयपुर । भीलवाड़ा जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिवृष्टि से संबंधित मुद्दों पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने बैठक लेकर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की।
अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिकता रहे। आपदा राहत व अतिवृष्टि से संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी फील्ड में अलर्ट रहकर सघन मॉनिटरिंग करें, किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना मिलने पर त्वरित निराकरण व सहायता उपलब्ध करायें।
उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के गड्ढों की मरम्मत एवं पेचवर्क त्वरित गति से कराने तथा पशु चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने जिले में फसल खराबे के संबंध में जानकारी ली व ऑनलाइन गिरदावरी का कार्य व फसल खराबे का सर्वे जल्द पूरा कर मुआवजे के प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने हेतु निर्देशित किया जिससे कि जिले के प्रभावित कृषकों को राहत पहुंचाई जा सके।
आगामी अभियान पर विशेष जोर—
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने आगामी समय में राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाले गांव चलो, शहर चलो अभियान एवं सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन अभियानों में किए जाने वाले कार्यों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए और जनभागीदारी से इन्हें सफल बनाया जाए।
पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की—
उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के निर्देश अनुसार जिले के तय पंच गौरव उत्पादों के कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उत्पादों के विभिन्न विकास व अन्य कार्यों हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध होने के पश्चात पंच गौरव उत्पादों के संबंध में आवश्यक विकास कार्य करवाये जाएंगे।
जिला कलेक्टर श्री संधू ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अतिवृष्टि से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखे हुए हैं।
TagsJaipur अतिवृष्टिप्रभावित लोगोंत्वरित सहायता उपलब्ध करानाप्राथमिकताJaipur heavy rainfallproviding immediate help to affected peoplepriorityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





