राजस्थान
Jaipur: गौ माता का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी – शिक्षा मंत्री का आह्वान
Tara Tandi
9 Aug 2025 9:54 AM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा मंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा में संस्कारों का समावेश आवश्यक है, संस्कारों की न्यूनता नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षक, माता पिता व भाई बहनों को आदर्श बनाकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यार्थी सू-संगत अपनाएं, बौद्धिक क्षमता का विकास कर देश की प्रगति में सहायक बने।
श्री दिलावर शुक्रवार को कोटपुतली बहरोड़ जिले के ग्राम भीटेडा स्थित बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ में सेठ राज नारायण गुप्ता महिला विधि महाविद्यालय के प्रथम तल का शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक बहरोड़ डॉ. जसवंत यादव, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव, बहरोड़ प्रधान सरोज बस्ती राम, नीमराना प्रधान संतोष बलवान, अध्यक्ष शिक्षा प्रसार समिति स्वामी शुभनाथ, भामाशाह राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं श्रीधर गुप्ता एवं सेठ परिवार सदस्य सहित महाविद्यालय बालिकाएं एवं आमजन उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय का शिलान्यास कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे पढ़-लिखकर देश की उन्नति में भागीदार बनेंगे तो निश्चित रूप से विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे संस्कार के साथ शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं आगे चलकर वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, पुलिस व सेना में सेवाऐं देकर अच्छे पदों पर पहुंचे इसी सोच के साथ राज्य सरकार भी सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास हेतु भामाशाह परिवार द्वारा दिए जाने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी वर्गों के विकास से ही भारत आगे बढ़ेगा, भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकेगी।
राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को दे रही नई ऊंचाइयां—
श्री दिलावर ने कहा कि इस साल राजकीय विद्यालयों में 13.5 लाख का नामांकन किया गया है, सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, विद्यार्थियों को पुस्तकें निरन्तर समय पहुंचाई जा रही हैं। राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में देश में लगातार अपनी रैंक बेहतर कर रहा है, नई- नई टेक्नोलॉजी का उपयोग शिक्षा में किया जा रहा है। शिक्षकों के पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन, साईकिल, लैपटॉप, स्कूटी व विभिन्न प्रकार सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
पॉलीथिन और डिस्पोजल क्रोकरी पर रोक और बर्तन बैंक को बढ़ावा दें—
श्री दिलावर ने कहा कि गांव में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1 लाख की राशि से बर्तन बैंक स्थापित किए गए हैं जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर सामूहिक आयोजन के समय ग्रामीण बर्तन प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इससे प्लास्टिक, पॉलीथिन के उत्पादों पर रोक लगेगी व आमजन विभिन्न प्लास्टिक जनित बीमारियों से सुरक्षित रहेगा।
घुमंतू परिवारों को मिल रहा आसरा—
श्री दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरन्तर कार्यशील है, प्रदेश में 34 से अधिक घुमंतू प्रजातियों को पीएम आवास योजनन्तर्गत चिन्हित कर आवासीय भूखंड देने सहित मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनका स्थाई निवास हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 30 हजार से अधिक भूखंड दिए जा चुके हैं एवं 50 हजार और देने जा रहे हैं।
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में बने सहायक—
कार्यक्रम के दौरान श्री दिलावर ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं आमजन को अधिकाधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले वर्ष 7 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गए एवं इस वर्ष अभियान के तहत लक्ष्यानुरूप 10 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। जिसमे से शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 7.5 करोड़ पौधे लगाए भी जा चुके हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से 300 पौधे व शिक्षक से प्रति दिवस 15 पौधे लगाने का आव्हान किया।
TagsJaipur गौ मातासंरक्षण हमारीसांस्कृतिक जिम्मेदारीशिक्षा मंत्री आह्वानJaipur Mother Cowour protectioncultural responsibilityEducation Minister's callजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





